Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

अब पेट्रोल की छुट्टी! होंडा लाई 170 KM चलने वाली EV बाइक"

 


Honda E-Vo :होंडा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, Honda E-VO, को चीन में लॉन्च किया है। यह होंडा की इलेक्ट्रिक बाइक होंडा की चीनी साझेदार वुयांग-होंडा के मदद से मिलकर विकसित किया गया है।  इस होंडा E-VO इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल  में 4.1 kWh और 6.2 kWh के दो बैटरी पैक मिलेगा। यह बाइक उन उपभोक्ताओं के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प हो सकती है जो पर्यावरण के प्रति सजग हैं और नवीनतम तकनीक से लैस वाहन की तलाश में हैं। होंडा के इस बाइक को  विशेषरूप से चीन बाजार के लिए विकसित किया गया है।



बैटरी और रेंज


इस होंडा की इलेक्ट्रिक बाइक में दो तरह की बैटरी मिलती है

1. 4.1 kWh डबल बैटरी वाला मॉडल

जो एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर करती है ऐसा कंपनी का दावा है। और इसका वजन लगभग 143 किलोग्राम है।


2. 6.2 kWh ट्रिपल बैटरी वाला मॉडल


ये मॉडल एक बार चार्ज करने पर करीब 170 किलोमीटर तक चल सकता है।


इसका वजन थोड़ा ज्यादा है, 156 किलो।




डिजाइन और प्रदर्शन


इस होंडा के इलेक्ट्रिक बाइक को अर्थात E-VO का डिजाइन रेट्रो कैफे रेसर स्टाइल में किया गया है।इसमें फोर्ज्ड एल्यूमीनियम फ्रेम का उपयोग किया गया है, जिससे इसका वजन कम हुआ है। बाइक में 15.8 kW का इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 120 किमी/घंटा की शीर्ष गति प्रदान करता है।





फीचर्स और टेक्नोलॉजी


होंडा की इस इलेक्ट्रिक बाइक में बहुत सारे  एडवांस फीचर  को ऐड किया गया है जो कुछ इस प्रकार है


डुअल 7-इंच TFT डिस्प्ले:



इसमें दो स्क्रीनों का सेट सेट दिया हुआ है, जो मोबाइल जैसी दिखती हैं।


इनमें से एक स्क्रीन पर आप ये सब देख सकते हैं:


रास्ता (नेविगेशन) कहाँ जाना है


म्यूजिक कौन सा चल रहा है


टायर का प्रेशर यानी हवा कितनी है


बैटरी की जानकारी – कितनी चार्ज बची हुई है 



डैशकैम: 4.1 kWh वेरिएंट में फ्रंट डैशकैम, जबकि 6.2 kWh वेरिएंट में फ्रंट और रियर दोनों डैशकैम शामिल हैं।



राइडिंग मोड्स: इस बाइक में ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट मोड्स उपलब्ध हैं, जो राइडिंग अनुभव को और मजेदार बनाता है।


डुअल-चैनल ABS और TPMS: 


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है।



कीमत और उपलब्धता


 Honda E-VO की कीमतें:


4.1 kWh वेरिएंट. की कीमत लगभग: CNY 30,000 (इंडियन रुपीस में लगभग ₹3.56 लाख रुपए )


6.2 kWh वेरिएंट: CNY 37,000 (लगभग ₹4.39 लाख इंडियन रूपये में )



Note-यह बाइक वर्तमान में केवल चीन में उपलब्ध है, और भारत में इसकी लॉन्चिंग की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, होंडा भारत में 2028 तक एक समर्पित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्लांट स्थापित करने की योजना बना रही है, जिससे भविष्य में भारतीय बाजार के लिए भी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की संभावना बढ़ सकती है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ